पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता ने फोन चलाने से मना किया तो दूसरी मंजिल से कूद कर बेटी ने दी जान

पिता ने फोन चलाने से मना किया तो दूसरी मंजिल से कूद कर बेटी ने दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(नीलम)
इंदौर. मोबाइल चलाने से पिता ने मना किया तो नाराज बेटी ने दूसरी मंजिल की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। देर रात उसे घायल हालत में परिजन अरविंदो अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बाणगंगा पुलिस के अनुसार मृतका नीलम पिता जयराम वर्मा (18) निवासी सांवेर रोड है। नीलम को उसके जीजा ने कुछ दिन पूर्व एक चायना का मोबाइल गिफ्ट दिया था। वह मोबाइल पर गाने सुनती थी। पिछले दो दिनों से वह माता-पिता से मोबाइल में सिम दिलवाने के लिए बोल रही थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। शनिवार को नीलम खुद सिम खरीद लाई। जैसे ही सिम लाने का मां लवली को पता चला तो उसने नीलम को डांट दिया। इधर फैक्ट्री से पिता रात को लौटे तो उन्होंने भी बेटी को सिम लाने पर फटकार लगाई।

माता-पिता की डांट से क्षुब्ध बेटी रात डेढ़ बड़े उठी और कमरे का दरवाजा खोलकर छत पर चली गई। मां लवली ने देखा बेटी नहीं है तो वह भी पीछे दौड़ीं इसी दौरान नीलम ने रेलिंग पर खड़े होकर सड़क पर छलांग लगा दी। उसके गिरने की आवाज से आसपास के लोग जागे और तत्काल उसे अरविंदो अस्पताल ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। नीलम के पिता जयराम वर्मा ने बताया वह एक प्लॉस्टिक फैक्ट्री में काम करते हैं। बेटी नीलम को मोबाइल सिम दिलाने से मना किया था और डांटा था इसी कारण उसने दूसरी मंजिल की छत से कूदकर छलांग लगा दी। हमें नहीं पता था वह ऐसा कदम उठा लेगी। मां लवली ने बताया उनके पांच बच्चे हैं सबसे बड़ा लड़का अशोक, फिर लड़की नीतू, नीलम, हेमा और रविकांत है। नीतू के पति धर्मेंद्र ने उसे मोबाइल दिया था। लेकिन हमने सिम दिलाने से मना किया था। मामले में बाणगंगा पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।