पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक पुलिस ने हाट बाजार से दुकानदारों को खदेड़ा, सर्विस रोड पर लगाना पड़ी दुकानें

ट्रैफिक पुलिस ने हाट बाजार से दुकानदारों को खदेड़ा, सर्विस रोड पर लगाना पड़ी दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने पूर्वी रिंग रोड पर पिपलिया हाना रिंग रोड चौराहे पर लगने वाले हाट बाजार पर कार्रवाई की। पुलिस ने यहां मैन रोड के किनारे लगने वाली दुकानों को हटाया। करीब 150 अस्थायी दुकानें हर सोमवार लगती है। इसे पुलिस ने हटाकर सर्विस रोड पर करवा दिया।
बताते हैं कि यह कार्रवाई ग्लोबल समिट के तहत की गई है। पुलिस ने दुकानदारों को सर्विस रोड पर दुकानें लगाने को कहा। टीम सुबह 10 बजे यहां पहुंची थी। कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू किया औैर सर्विस रोड पर जगह रोकने के लिए भागे।

दरअसल ग्लोबल समिट की तैयारियों के तहत यहां रोड पर काफी विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में निगम की टीम के साथ ट्रेफिक पुलिस यहां पहुंची थी। लगभग 20 से 25 मिनट कार्रवाई चली औैर फिर सभी दुकानदारों को कह दिया गया कि अब अगले एक माह तक यहां दुकानें नहीं लगेगी। फल, सब्जी और मछली से लेकर कपड़े तक दुकानें यहां लगाई जाती हैं।