पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईसीयू में ही टहल रहा है नन्हा शावक, हालत में सुधार

आईसीयू में ही टहल रहा है नन्हा शावक, हालत में सुधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. कमला नेहरु प्राणी संग्रहालय में इसी माह जन्में नन्हें शावक की हालत में लगातार सुधार है। वह अब भी आईसीयू में ही है लेकिन अब उसके घाव भर गए हैं। सुबह उठकर वह आईसीयू कक्ष में ही टहलता भी है। उसे जरूरी दवाइयां और इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार अब वह बच जाएगा।
फिलहाल उसे बकरी का दूध ही दिया जा रहा है। तीन सप्ताह अगर उसकी हालत में लगातार सुधार होता रहा तो उसकी जान को खतरा नहीं रहेगा। शुरूआत के सप्ताहभर तक वह दर्द से कराहता था लेकिन अब वह अकेले ही खेलता रहता है।

जू के अस्पताल में हैं ऑपरेशन की सारी सुविधा
जू के अस्पताल में ऑपरेशन की पूरी सुविधा है। सभी सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट्स के साथ ही जरूरी दवाइयां और इंजेक्शन भी हैं। ऐसे में कहीं न कहीं अस्पताल प्रबंधन ने नन्हें शावक के ऑपरेशन की भी पूरी व्यवस्था कर रखी थी। लेकिन उसके शरीर पर गंभीर चोटें नहीं थी।
इलाज कर रहे डॉ. अखिलेश उपाध्याय के अनुसार शावक की सेहत लगातार सुधर रही है। अभी वह सिर्फ बकरी के दूध के बूते पर है। लेकिन हमारी कोशिश है कि कुछ समय बाद वह मांस भी खाने लगे। अब वह आईसीयू में ही टहलता भी है। लेकिन भीतर किसी को जाने की अनुमति नहीं है। क्योंकि अभी भी उसे इंफेक्शन का खतरा है।

खासियत
- ऑपरेशन थियेटर। इसमें सभी उपकरण।
- सेडोलेप लैंप की सुविधा।
- 8 आइसोलेशन चैंबर्स। इसमें बीमार जानवरों को रखने की पर्याप्त सुविधाएं।