पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे सेमेस्टर के रिजल्ट पर संग्राम, कुलपति ने पूछा कारण मूल्यांकन केंद्र के पास नहीं जवाब

दूसरे सेमेस्टर के रिजल्ट पर संग्राम, कुलपति ने पूछा कारण-मूल्यांकन केंद्र के पास नहीं जवाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी द्वारा बीए, बीकॉम और बीएससी दूसरे सेमेस्टर के रिजल्ट पर संग्राम मच गया है। रिजल्ट की भारी लेटलतीफी पर सब अपनी ढपली अपना राग अलाप रहे हैं।
कुलपति डॉ. डी.पी. सिंह ने मूल्यांकन केंद्र प्रभारी डॉ. विजय बाबू गुप्ता से पूछा है कि आखिर कब तक रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल शर्मा ने भी इस मामले में मूल्यांकन केंद्र औैर कम्प्यूटर सेंटर से चर्चा की है।

दरअसल इन रिजल्ट के लिए छात्र पिछले डेढ़ माह से चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उन्हें सही जवाब नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कॉलेजों ने छात्रों पर तीसरे सेमेस्टर की फीस भरने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि जीडीसी सहित अन्य कॉलेज छात्रों से लिखवा रहे हैं कि अगर वे फेल होते हैं तो तीसरे-चौथे सेमेस्टर की फीस का पैसा वापस नहीं मांगेंगे। उन्हें कॉलेज पैसा नहीं लौटाएगा।
कॉलेजों में सीसीई की प्रक्रिया चल रही है। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा हुए को तीन माह से ज्यादा वक्त हो चुका है। लेकिन प्रबंधन ने एक भी रिजल्ट घोषित नहीं किया है।

आज बात की है, इसी सप्ताह दे देंगे ज्यादातर रिजल्ट
हमारी कोशिश है कि 30 सितंबर तक सारे ही रिजल्ट आ जाएं। इसलिए हमने आज फिर मूल्यांकन केंद्र से बात की है। उम्मीद है कि बीकॉम दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट एक-दो दिन में और बीएससी और बीए का सप्ताहभर में घोषित कर देंगे।
डॉ. अनिल शर्मा, परीक्षा नियंत्रक ,डीएवीवी