पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने बंद करवाया जीएसआईटीएस, हंगामा जारी

छात्रों ने बंद करवाया जीएसआईटीएस, हंगामा जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. सोमवार को जीएसआईटीएस के छात्रों ने अपनी मांगे नहीं माने जाने के विरोध में कॉलेज बद करवाया। छात्रों ने हंगामा करते हुए गेट पर ताला जड़ दिया। उनकी मांग थी कि जल्द से जल्द समस्याएं सुलझाई जाएं या फिर लिखित में ठोस आश्वासन दिया जाए।
इससे पहले भी इन्हीं समस्याओं को लेकर छात्र आंदोलन कर चुके थे। लेकिन प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं कर रहा था। इसी कारण छात्रों ने हंगामा कर तालाबंदी कर दी। बताते हैं कि छात्रों ने डायरेक्टर डॉ. एस.एस. भदौरिया से मांगी की है कि जल्द से जल्द हमारी समस्याएं सुलझाए। अन्यथा आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

होस्टल की भी व्यवस्थाएं सुधारो
दरअसल छात्रों की मांगे हैं कि होस्टलों की व्यवस्थाएं सुधारों। पढ़ाई समय पर करवाओ। रिसर्च उपकरण मंगवाए जाएं और स्कॉलरशिप से जुड़े मुद्दे हल करें।
बताते हैं कि छात्रों ने अन्य क्लासेस में घुसकर सभी को बाहर निकाला व गेट पर ताला जड़ दिया। छात्रों का कहना है कि जब तक समस्याएं हल नहीं जाएंगी तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।