पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिस पद पर टिकी है बड़े बड़ों की नजरें, उसे दोबारा हासिल नहीं करना चाहते ये

जिस पद पर टिकी है बड़े-बड़ों की नजरें, उसे दोबारा हासिल नहीं करना चाहते ये

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमपीसीए अध्यक्ष संजय जगदाले

इंदौर। बीसीसीआई के पूर्व सचिव और मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष संजय जगदाले 22 सितंबर 2014 को 64 साल के हो गए। वे हर रोज सुबह क्लब जाते हैं। एक्सरसाइज करते हैं। टेनिस खेलते हैं। स्विमिंग करते हैं। इस उम्र में भी उन्होंने खुद को फिट रखा है।
उन्होंने करियर में विविध भूमिकाएं निभाई हैं। मध्यप्रदेश की ओर से 53 प्रथम श्रेणी मैच खेलने से लेकर, टीम इंडिया के सिलेक्टर और फिर बीसीसीआई सचिव भी रहे। नरेन्द्र हिरवानी, वीवीएस लक्ष्मण और मुरली कार्तिक की प्रतिभा पहचानने और उन्हें टीम में जगह दिलवाने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने भास्कर डॉट कॉम से विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की और कई चीजों पर स्थिति स्पष्ट की।

उन्होंने पिछले महीने एमपीसीए के अध्यक्ष का पद संभाला है। एमपीसीए में चुनाव की नौबत थी लेकिन जब वे उम्मीदवार बने तो मप्र के कबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी समर्थन दिया।
जगदाले ने आईपीएल में फिक्सिंग प्रकरण के बाद पिछले साल बीसीसीआई सचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। कहा गया कि अब श्रीनिवासन से उनके संबंध ठीक नहीं हैं। इसका नुकसान मप्र क्रिकेट को उठाना पड़ रहा है। लेकिन जगदाले इसे खारिज करते हैं। क्या बीसीसीआई में वे वापसी करेंगे। इसका भी जवाब दिया। फ्लेचर से लेकर रवि शास्त्री पर अपनी राय रखी।
इंदौर में एक और स्टेडियम बनाने की बात लंबे समय से हो रही है। वे इसकी भी जरूरत पर सवाल उठा रहे हैं। रायपुर में मैच लेकिन इंदौर में नहीं ऐसा क्यों, इंदौर में अगला मैच कब होगा, इस तरह के कई सवालों के उन्होंने जवाब दिए।

अगली स्लाइड पर क्लिक कर पढि़ए भास्कर डॉट कॉम से चर्चा में क्या बोले जगदाले