इंदौर। जमीन के डायवर्शन को लेकर रिश्वत मांगने वाले कलेक्टर ऑफिस के बाबू को सोमवार सुबह लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा।
रीडर महेश वर्मा ने जमीन के एक डायवर्शन मामले में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता लंबे समय से इस डायवर्शन कराने के लिए कलेक्टोरेट में भटक रहा था। बाद में डील हुई कि 50 हजार रुपए दो तो काम हो जाएगा। एडवांस में रीडर वर्मा ने दस हजार रुपए की मांग की।
शिकायतकर्ता डील होने के बाद सीधे लोकायुक्त पुलिस के पास गया और पुलिस ने वहां उसे प्लानिंग कर नोट रंग कर दिए। सुबह 11 बजे जब शिकायतकर्ता से रीडर वर्मा ने रुपए लिए तो पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।