पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनेक रंगों में नजर आ रही हैं मां, धन ऐश्वर्य की होगी वर्षा

अनेक रंगों में नजर आ रही हैं मां, धन ऐश्वर्य की होगी वर्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां को अंतिम रूप देना बाकी है।

इंदौर. इस बार नवरात्रि विशेष संयोग के साथ आ रही है। 25सितंबर से शुरू होने वाले अश्विन नवरात्रि देवी भक्तों के लिए धन और ऐश्वर्य की वृद्धि प्राप्ति कराने वाले होंगे। ऐसा विशेष संयोग करीब दो दशक बाद बन रहा है। घर-घर घट स्थापना होगी। पंडितों के मुताबिक इस बार नवरात्र में दुर्गा अष्टमी और नवमी तिथियां एक साथ पड़ रही है। इसमें मां भगवती की आराधना, उपासना और पूजन से धन, ऐश्वर्य और सुख की प्राप्ति होगी। घट स्थापना के लिए दोपहर 12 बजे के बाद शुभ संयोग है। माता की आकर्षक प्रतिमाओं की दुकानें सजने लगी हैं।

शहर के बंगाली चौराहे क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर मां की प्रतिमाएं बनाने का काम तेजी से चल रहा है। प्रतिमा को अंतिम रूप देना बाकी है। श्रद्धालु और गरबा मंडलों ने प्रतिमाएं खरीदना शुरू कर दिया है। पंडितों के अनुसार इस बार नवरात्र में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी दिन में ही किया जाना चाहिए, क्योंकि दिन में ही विसर्जन का खास संयोग है।

सजने लगे मां के दरबार : नवरात्रि के समीप आते ही मां के दरबार सजने लगे हैं। इसके लिए पंडाल और मंच बनाने का काम शुरू हो गया है। वहीं गरबा पांडाल भी सजने को हैं।

आगे की स्लाइड पर देखें माता की अन्य तस्वीरें...