पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दरोगाओं को सस्पेंड करने के खिलाफ सफाईकर्मी

पांच दरोगाओं को सस्पेंड करने के खिलाफ सफाईकर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर.नगर निगम आयुक्त द्वारा पांच दरोगाओं को सस्पेंड करने के खिलाफ सफाईकर्मी लामबंद हो गए हैं। सोमवार को निगम के दफ्तर खुलते ही तीन सौ से ज्यादा सफाईकर्मी वहां पहुंच गए। निगमायुक्त के खिलाफ खुले आम नारेबाजी की। पांचों दरोगाओं को बहाल करने की मांग पर अड़ गए। शाम तक उनका आंदोलन चलता रहा।
हाई कोर्ट की सख्ती के बाद नगर निगम भी सफाई के मसले पर कर्मचारियों से जमकर काम करवा रहा है। मौके पर सफाईकर्मी दरोगा नहीं मिलने पर उन्हें सस्पेंड किया जा रहा है। पिछले दिनों निगमायुक्त ने ऐसे ही पांच दरोगा को सस्पेंड कर दिया था। कर्मचारी नेता लीलाधर करोसिया, महेश गोहर के मुताबिक दरोगा का क्षेत्र काफी बड़ा होता है जरूरी नहीं कि जहां अधिकारी हो वहां पर दरोगा मिल जाए, पांचों को गलत तरीके से सस्पेंड किया है।