पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानसूनी बारिश के फिलहाल कोई आसार नहीं

मानसूनी बारिश के फिलहाल कोई आसार नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. मानसूनी बारिश 30 सितंबर तक मानी जाती है। यह महीना खत्म होने में वक्त है लेकिन मौसम विभाग की माने तो अभी मानसूनी बारिश के कोई आसार नहीं है।

अरब सागर या बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसके कारण बारिश की संभावना नहीं है। वैसे अभी तक जिला औसत बारिश का आंकड़ा नहीं छू पाया है। बारिश नहीं होने के कारण मौसम शुष्क हो गया है। चिलचिलाती धूप परेशान करने लगी है। अभी तक 766 मिमी बारिश हो चुकी है। निदेशक अनुपम कश्यपी ने बताया कि सिस्टम नहीं है। अभी कोई संभावना भी नहीं दिख रही है।