पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैसे ही पुलिस पहुंची जुआंरियों ने लगाई दुड़की, ४९ को घेराबंद कर दबोचा

जैसे ही पुलिस पहुंची जुआंरियों ने लगाई दुड़की, ४९ को घेराबंद कर दबोचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने एक साथ पांच थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया और करीब 49 जुआरियों को रंगे हाथ दबोचा है। ये कार्रवाई एरोड्रम, विजय नगर, बाणगंगा, तुकोगंज और महू पुलिस द्वारा अपने-अपने इलाकों में संयुक्त रूप से की गई।

डीआईजी राकेश गुप्ता ने बताया जुआरियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसमें शहर में चार थानों में और देहात में महू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जुएं के अड्डों पर दबिश देकर कुल 49 जुआरियों को पकड़ा है। एरोड्रम पुलिस ने बाबू मुराई कॉलोनी इंदौर से जुआ खेलते हुए लखन, रितेश, विपुल, रोहित, विकास, शुभम्, शाहरुख, अतुल, नितिन, राहुल व लक्की को पकड़ा। इनके कब्जे से 3270 रुपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। जैसे ही पुलिस अड्डे पर पहुंची तो जुआरियों में अफरा-तफरी मची और उन्होंने दुड़की लगा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर कइयों को दबोचा। इसी तरह विजय नगर पुलिस ने भमौरी क्षेत्र में चल रहे जुएं के अड्डे पर दबिश देकर संतोष, कृष्णा, सतीश, सुमित, शुभम् तथा विक्रम सिंह को पकड़ा। इनके कब्जे से 2800 रुपये मिले।

वहीं तुकोगंज पुलिस ने गोमा की फेल से जुआ खेलते हुए राजू, बालकिशन, आशीष तथा ललित को पकड़ा गया। इनसे से 2220 मिले। वहीं सांवेर रोड ई सेक्टर से बाणगंगा पुलिस ने रामदीन, अनिल, आशाराम, रामबाबू, हरिसिंह, चंद्र भानसिंह, ओमप्रकाश, मनोहर, अमरचंद, राजू, अनिल, इंदरसिंह, गोपाल तथा विनोद को पकड़ा है। वहीं पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से हार जीत का जुआ खेलते दीपक, संजय, प्रदीप, कमल, राजेन्द्र पाटिल, रमेश, विशाल, आनंद, धर्मेंद्र, राजू, मोनू, विजय तथा सुनील को पकड़ा और इनके कब्जे से 3 हजार रुपये जब्त किए हैं।