पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैलेष बिसे बने शतरंज चैंपियन

शैलेष बिसे बने शतरंज चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। बाल युवक मंडल द्वारा आयोजित प्रकाश सोनकर स्मृति इनामी शतरंज स्पर्धा में शैलेष बिसे विजेता रहे। उन्होंने अंतिम चक्र में सागर के अंचित व्यास को हराकर 8 अंक के साथ चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। साथ ही उन्होंने 11 हजार की इनामी राशि पर कब्जा जमाया। 15 वर्ष आयु वर्ग में प्रखर गुप्ता और 10 वर्ष में नित्यता जैन ने खिताब जीता। प्रखर को 2100 रुपए और नित्यता को 1100 रुपए की इनामी राशि दी गई। 15 वर्ष आयु वर्ग में ऋषभ रावत दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में शीर्ष 12 खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। ये खिलाड़ी हैं : शैलेष बिसे , अजय वीरवानी, प्रकाश यादव, शेखर वर्मा, अंचित व्यास, जितेंद्र जैन, शिशिर शुक्ला, प्रिंस लोबो, सुदीप तोडवाल, अभिसार साकल्ले, वसंत देशमुख, सुदर्शन मालगा, अनुपम नेमा, एकांश पंडित, अनिक कामानी। पुरस्कार वितरण पूर्व मंत्री व विधायक महेंद्र हार्डिया के आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर पूनम सिलावट, मोहन सिंह रघुवंशी, घनश्याम सिंह रघुवंशी भी मौजूद थे।