इंदौर। सयाजी क्लब में आयोजित चौथी जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा में अंश गोयल कैडेट बालक और आर्या ठाकुर कैडेट बालिका वर्ग में विजेता रहीं। फाइनल में अंश ने मितुल सैनी को 3-1 से और आर्या ने काव्या दिवाकर को 3-0 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में कैडेट बालक में अंश गोयल ने आभिर गुप्ता को 3-0 से, मितुल सैनी ने हर्ष डाबी को 3-1 से और कैडेट बालिका में आर्या ठाकुर ने रिद्धिमा कौशल को 3-0 से, काव्या दिवाकर ने जान्हवी नाडकर को 3-0 से हराया।
सबजूनियर बालिका वर्ग में कार्तिक गुप्ता, निकिता जैन, ईशान रावत और सबजूनियर बालिका में आयुषी तोमर, रिमिशा खान ने अगले दौर में जगह बनाई। स्पर्धा का शुभारंभ मप्र ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष ओम
सोनी के आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर सयाजी क्लब के जनरल मैनेजर मो. जियाउल्लाह, मध्यप्रदेश टेबल टेनिस संगठन के सचिव शरद गोयल, जिला सचिव नीलेश वेद और कोच संजय मिश्रा भी मौजूद थे।