मरमैड सिंड्रोम से ग्रस्त शिशु।
बड़वानी/इंदौर. जिला अस्पताल में मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे एक डिलीवरी के बाद डॉक्टर और नर्स हैरान रह गए। शिशु के कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह विकसित नहीं हुआ था। उसने पैदा होने के करीब 10 मिनट में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है शिशु मरमैड सिंड्रोम से ग्रस्त हो गया था। इसे साधारण बोलचाल की भाषा में जलपरी जैसा शिशु भी कहते हैं। ऐसे केस बेहद कम आते हैं। दुनिया में अब तक3 00 केस ही रजिस्टर्ड है।
धार जिले के निसरपुर से सुनीता पति मनोज को जिला अस्पताल बड़वानी में प्रसव के लिए मंगलवार को भर्ती कराया गया था। शाम 5.30 बजे डिलीवरी हुई। बच्चे को देखकर मां-बाप भी हैरान रह गए। कमर के नीचे एक पैर ही था वह भी तलवे गायब। डॉक्टर्स के तमाम प्रयास के बाद भी उसने महज 10 मिनट में ही दम तोड़ दिया।
अागे की स्लाइड पर पढ़िए पूरी खबर...