विधायक, पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की।
इंदौर. सुखलिया ग्राम में मूलभूत समस्याओं को लेकर रहवासियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता व पार्षद के साथ बुधवार सुबह सुखलिया जोन पर जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे चले प्रदर्शन के बीच रहवासी जोन पर ही धरना देकर बैठ गए और विधायक, पार्षद के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
सुबह 10 बजे पार्षद चिंटू चौकसे, बबलू भदौरिया के साथ बड़ी संख्या में रहवासी जोनल कार्यालय पहुंचे। विधायक रमेश मेंदोला व पार्षद हरिशंकर पटेल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इनका कहना था क्षेत्र में अब तक कोई काम नहीं हुआ। सड़क, ड्रेनेज, पानी की समस्या सबसे ज्यादा है। काफी देर तक हंगामे के बीच जोनल अधिकारी दीवाकर गाड़े ने ज्ञापन लिया। तय हुआ कि दो दिन बाद जेडओ खुद क्षेत्र का दौरा कर तत्काल हल होने वाली समस्या का हल करवाएंगे। जहां स्ट्रीट लाइट बंद है वह भी चालू होगी। जो बड़े काम निगम मुख्यालय से प्रस्ताव बनवाकर स्वीकृत करवाना है, उसके लिए निगम में संघर्ष होगा।