पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल के मैदान से उठा ले गया १३ साल के बालक को, फिर किया दुष्कर्म

खेल के मैदान से उठा ले गया १३ साल के बालक को, फिर किया दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. खेल के मैदान में बैठे एक 13 वर्षीय बालक को एक रिक्शा चालक ने अगवा किया फिर उसे एक स्कूल परिसर में ले जाकर कैद कर दिया। बाद में उसके साथ वह दुष्कर्म करने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए तो वह भागने लगा लेकिन लोगों ने उसे घेरा बंदी कर दबोचा और पीट पीटकर पुलिस को सौंप दिया।

भंवरकुआ पुलिस के अनुसार घटना गणेश नगर की है। बुधवार शाम इलाके में रहने वाला ऑटो रिक्शा चालक राजेश पिता जोगिंदर (38) क्षेत्र के मैदान में दोस्तों के साथ खेल रहे 13 साल के बालक को उठाकर ले गया और इलाके के प्रीतमदास स्कूल परिसर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बालक रोने लगा तो आसपास के लोग एक जुट हुए और उसे घेर लिया। रिक्शा चालक ने भीड़ से बचकर भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने धरदबोचा। सीएसपी शशिकांत कनकने ने बताया रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्चे के साथ गलत हरकत हुई है उसका मेडिकल करवाया है। मामले में पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक के खिलाफ धारा 377, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया है।