पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किराएदारों की सूचना नहीं देने वाले २९ मकान मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

किराएदारों की सूचना नहीं देने वाले २९ मकान मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. इनवेस्टर समित के चलते और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के इंदौर आगमन को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार और गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 29 मकान मालिकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन की कार्रवाई की।
एसपी आबिद खान और एसपी ओपी त्रिपाठी ने बताया लंबे समय से अखबारों के जरिए मकान मालिकों को आगाह किया जा रहा था कि वे समय पर किराएदारों की सूचना दे दे लेकिन उनके द्वारा लगातार लापरवाही बरती गई। इसे देखते हुए व्यापक अभियान चलाया गया है। इसमें 14 थानों क्षेत्रों में ऐसे किराएदार मिले जो कई महीनों से रह रहे थे लेकिन सूचना नहीं दी गई। कुछ स्थानों पर तो ऐसे मामले भी दिखे कि किराएदार ने अपनी तरफ से सूचना दे दी लेकिन मकान मालिक ने उसे थाने नहीं भेजा। ऐसा अभियान लगातार चलता रहेगा।

आरोपी मकान मालिक
फिरोज पिता आबिद खान निवासी कटकटपुरा
वासुदेव पिता भागीरथ पटेल निवासी राऊ
हरिराम पिता नारायण पाटीदार निवासी एबी रोड, राऊ
हेमा पति राजू पाल निवासी पवनपुत्र नगर
अब्दुल रऊफ पिता अब्दुल गफ्फार निवासी मोहनपुरा
मो. असगर पिता अब्दुल गनी निवासी पिंजरा बाखल
राजेश पिता सुंदरलाल यादव निवासी महू
कमल पिता इंदल वर्मा निवासी महू
भगवतीप्रसाद पिता मोहनलाल शास्त्री निवासी जनता कॉलोनी
शेषमल पिता नानूमल प्रजापत निवासी जनता कॉलोनी
महेश पिता लीलाराम संतानी निवासी सिंधी कॉलोनी
रामसेवक पिता विदेशीराम यादव निवासी लालबाग लाइन
सतीश पिता गजाधरप्रसाद वर्मा निवासी फिल्म कॉलोनी
मोहन पिता शंकरलाल लोधा निवासी बालदा कॉलोनी
मनीष पिता जगदीश यादव निवासी बालदा कॉलोनी
राकेश पिता शेखर कंजर निवासी लाबरिया भेरू
विक्रम पिता रमेश बैरागी निवासी लाबरिया भेरू
सुनील पिता हीरालाल अग्रवाल निवासी महूनाका
बलराम पिता राधाकिशन यादव निवासी द्वारकापुरी
रेवतीबाई पति रामलाल रजक निवासी अभिनव नगर
हीरालाल पिता सीताराम हार्डिया निवासी पिपल्याराव
अनुराधा पति उमाशंकर पाल निवासी अभिनवनगर
अश्विन पिता बाबूलाल बरखा निवासी सुदामानगर
सुनील पिता मोतीलाल चौहान निवासी महावरनगर
राधाकिशन पिता मोहनलाल चौहान निवासी महावरनगर
कमल पिता किशोर अग्रवाल निवासी कालानीनगर
उदयसिंह सिकरवार निवासी लक्ष्मीनगर
अनीताबाई पति हीरालाल निवासी चंद्रावतीगंज
मकान नं.18-2 धानगली का मालिक