पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पं. दीनदयाल को श्रृंद्धाजलि देकर शुरू किया महासंपर्क अभियान

पं. दीनदयाल को श्रृंद्धाजलि देकर शुरू किया महासंपर्क अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। पं. दीनदयाल उपाध्याय की 98 वीं जयंती पर सुखलिया स्थित प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने गुरुवार को माल्यार्पण किया। सुबह 8 बजे नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी, महामंत्री घनश्याम शेर, कमल वाघेला, वीरेंद्र व्यास, चंदू शिंदे सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद भाजपा नेताओं ने सुखलिया चौराहे से महासंपर्क अभियान भी शुरू किया।
नेताओं ने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 100 दिन की केन्द्र सरकार की उपलब्धि व मुख्यमंत्री शिवराजसिंहजी चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के पत्रकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि पं. दिनदयाल के विचार आज भी हमें प्रेरणा देते है। उनका विचार गरीबों और कमजोरों का विकास आज भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और केन्द्र व राज्य सरकार का आदर्श वाक्य है। सरकार की योजनाओं में गरीब और की सेवा की प्राथमिकता है।