पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी करने वाले छात्र रिमांड पर, गांव पहुंची पुलिस

चोरी करने वाले छात्र रिमांड पर, गांव पहुंची पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. चोरी की गाडिय़ों के साथ पकड़े गए धार के छात्रों को एमआईजी पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। उनके द्वारा चुराई गाडिय़ों की जब्ती के लिए पुलिस टीम गुरुवार शाम को धार स्थित आरोपियों के गांव पहुंची।

पुलिस ने जसपाल पिता लालसिंह निवासी ग्राम बरखेड़ा, धार, सुनील पिता इंदरसिंह मंडलोई निवासी ग्राम जोगड़ी, धार, मुकुंद पिता माधवसिंह निवासी ग्राम कनेड़ी, धार व एक 15 वर्षीय साथी हैं को गिरफ्तार किया था। आरोपी शौक पूरा करने के लिए गाडिय़ां चुराते थे। उन्होंने 37 वारदातें कबूली हैं। पुलिस को 21 बाइक मिल चुकी है। बाकी गाडिय़ां गांव में छिपाने की बात कही है। जसपाल और मुकुंद गुरुकुल स्कूल, राऊ में पढ़ते हैं, सुनील 12वीं में पढ़ता है। यह तीनों सिलीकॉन सिटी और गणेश नगर खंडवा नाका में रहते हैं। आरोपी गाडिय़ां आईपीएस कॉलेज, टॉवर चौराहा व अन्य स्थानों की पार्किंग से चुराते थे। एक नजर रखता था और दूसरा लॉक तोड़ देता था। दो गाडिय़ां उन्होंने शौक के लिए मोडिफाई करवा ली थी।