इंदौर। जिला फुटबॉल संघ द्वारा इंदौर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 28 सितंबर से रेलवे ग्राउंड महू और 6 अक्टूबर से नेहरू स्टेडियम इंदौर में आयोजित होगा। जिला फुटबॉल संघ के सचिव लोकेंद्र वर्मा ने बताया इस चैंपियनशिप में संघ से रजिस्टर्ड सभी क्लब हिस्सा ले सकते हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए राजकुमार टांक, अलंकार रायकवार, महू में मो . इस्लामुद्दीन, सुरेश वैद्य, धीरज चौहान, अजीज हीरो और मो . जहूर से संपर्क कर सकते हैं।
महिला फुटबॉल का चयन शिविर 28 को : ग्वालियर में 15 अक्टूबर से अंतर जिला महिला फुटबॉल स्पर्धा आयोजित होगी। इसमें हिस्सा लेने वाली इंदौर टीम का चयन शिविर 28 सितंबर को नेहरू स्टेडियम इंदौर में आयोजित होगा। चयन शिविर में हिस्सा लेने की इच्छुक खिलाड़ी लोकेंद्र वर्मा, मीना शेंडगे, शैलेंद्र वर्मा, धीरज चौहान महू, रमेश झिरवार या अलंकार रायकवार से संपर्क कर सकती हैं।