इंदौर. एरोड्रम के एक युवक के साथ एसबीआई अधिकारी बनकर बदमाश ने ठगी कर ली। उसने कार्ड की जानकारी पूछी और 27 हजार रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए।
अखंड नगर के रहने वाले सर्वेश पाठक ने साइबर सेल में गुरुवार शाम को शिकायत की। उसने बताया पिछले दिनों उसे एक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि एसबीआई से बोल रहा हूं। मेरा नाम राजेश है। आपका कॉर्ड लॉक होने वाला है। उसमें तकनीकी सुधार के लिए कार्ड का 16 डिजिट का नंबर बताएं। सर्वेश ने कहा मैं बैंक ही जा रहा हूं तो उसने कहा बैंक वालों ने ही मुझे दूसरा एटीएम जारी करने का कहा है। वहां जाने से कुछ नहीं होगा मैं भोपाल से कॉल कर रहा हू। इसके साथ ही उसने कहा
मोबाइल आधे घंटे के लिए बंद कर देना। सर्वेश ने ऐसे ही किया आधे घंटे बाद पता चला बैंक से 27 हजार रुपए निकल गए हैं।