पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौरव, रेहान, हर्ष को जूडो में प्रथम स्थान

गौरव, रेहान, हर्ष को जूडो में प्रथम स्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। छोटा नेहरू स्टेडियम में संपन्न जिला शालेय जूडो स्पर्धा में गौरव ठाकुर, हर्ष अग्रवाल, सूरज गुप्ता, रेहान खान विभिन्न वजन वर्गों में प्रथम स्थान पर रहे। बालिकाओं में पलक आर्या, रितिका योगी, निशिका खत्री, ईशिता छिपानी, नमानी जोशी, छवि सुराना, अनिशा नागर, नताशा पारवानी भी अपने-अपने वजन और आयु वर्गों में प्रथम स्थान पर रहीं। वैश्नवी करील 48 किग्रा में, मुस्कान जैन 52 किग्रा में, आयुषी कपिल 56 किग्रा में, रूपल डागुर 61 किग्रा में और भूमिका गिडवानी 61 किग्रा से अधिक वजन वर्ग में विजेता रहीं।
स्पर्धा मप्र ओलिंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम सोनी, जिला लोक शिक्षण खेल अधिकारी शंकर सिंह ठाकुर और इंदौर जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव नरेश टटवाड़े के आतिथ्य में हुई।
विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान पाने वाले अन्य खिलाड़ी : ऋषि लाइनामुर रहमान, राहुल गौड़, माहरुख खान, मुश्कत खान, मनानी जोशी, पलक शर्मा, अनुष्का यादव, सुहानी टोग्या, स्वाति कलसागरा, राहुल कोली, मो अंसारी, साजिद हुसैन, अमित माने, गगन राठौर, प्रियांशु पाल, अरबाज खान, कुणाल पटेल, कपिल, विपिन पाटीदार, अमन दुबे, जमीर पठान, आदित्य बिडवई