पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऐसा कुछ करेंगे कि डॉ. जोशी और त्रिपाठी की यादें हमारे दिलों से कभी मिट पाएं

ऐसा कुछ करेंगे कि डॉ. जोशी और त्रिपाठी की यादें हमारे दिलों से कभी मिट पाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. डॉ. त्रिपाठी और डॉ. जोशी हमारे लिए परिवार के सदस्य की तरह थे। हम ऐसा कुछ करेंगे ताकि उनकी यादें हमारे दिलों से कभी न मिट पाएं। यह बात एसजीएसआईटीएस के डायरेक्टर डॉ. एस.एस.भदोरिया ने कही। भोपाल जाते वक्त सड़क हादसे में जान गंवाने वाले डॉ. कार्तिकेय त्रिपाठी और डॉ. दुर्गेश जोशी को श्रृंद्धाजलि देने के संस्थान में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें डायरेक्टर ने संकेत दिया कि दोनों प्रोफेसरों की याद में स्कालर शीप योजना शुरू की जाएगी। शोक सभा में कॉलेज के एलुमिनाई सदस्य और बड़ी संख्या वर्तमान छात्र भी शामिल हुए।
एनआरआई छात्रों के संदेश भी पढ़कर सुनाए : सभा में एनआरआई छात्रों के संदेश भी पढ़कर सुनाए गए। यूएस में रह रहे राजेश नचानी ने अपने संदेश में लिखा कि डॉ. त्रिपाठी के निधन का समाचार सुनकर बहुत गहरा दु:ख पहुंचा। विश्वास नहीं हो रहा कि जिंदादिल इंसान हमारे बीच नहीं है। हजारों मिल दूर होकर भी मुझे आज उनकी कमी महसूस हो रही है। वैष्णव पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. एस.एस. शर्मा ने कहा कि दोनों ही प्रोफेसर बाहा में जीएसआईटीएस को पहचान दिलाने के लिए पहचाने जाते थे। सुधीर ऐरन ने कहा कि डॉ. त्रिपाठी और डॉ. जोशी हमेशा याद आएंगे। वे अपने छात्रों को ध्यान वैसे ही रखते थे, जैसे परिवार के सदस्य का रखा जाता है। संस्थान के पीआरओ एमपी.एस. चावला ने बताया कि शोक सभा में बाहा टीम के सदस्य, कैप्टन के अलावा स्टाफ के सभी सदस्य, ५०० से ज्यादा छात्र भी शामिल हुए।