पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात ढ़ाई बजे मेडिकल कॉलेज में छात्राओं के अश्लील पोस्टर लगाते पकड़ाए एमबीबीएस छात्र

रात ढ़ाई बजे मेडिकल कॉलेज में छात्राओं के अश्लील पोस्टर लगाते पकड़ाए एमबीबीएस छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रों से बरामद पोस्टर देखते पुलिस अधिकारी।
इंदौर। शहर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीएमटी फर्जीवाड़े से लेकर रैगिंग, स्टाफ नर्स के साथ डॉक्टरों द्वारा अभद्रता और अन्य कई छोटे-बड़े मामलों के बीच गुरुवार देर रात हुए घटनाक्रम से एमजीएम कॉलेज फिर सुर्खियों में है।
ताजा मामले में संयोगितागंज थाने की पीसीआर और बाज स्क्वॉड ने कॉलेज के चार सीनियर छात्रों को कैम्पस में अश्लील पोस्टर चिपकाते रंगे हाथ पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात ढ़ाई बजे करीब इलाके में गश्त कर रही संयोगितागंज थाने की टीम को एमजीएम कैम्पस में चार लोग संदिग्ध हालत में घूमते दिखे। चोरी या अन्य किसी वारदात की आशंका के बीच जब पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ा, तो मामला कुछ ओर ही निकला।
चारों छात्रों के पास से पुलिस ने कुछ अश्लील पोस्टर बरामद किए। पोस्टर ध्यान से देखने पर पुलिस टीम तब हैरत में पड़ गई, जब उस पर कुछ अश्लील तस्वीरों के साथ ही कॉलेज की ही दस छात्राओं के नाम और मोबाइल नंबर लिखे मिले।

पकड़े गए चारों आरोपी कॉलेज के ही सीनियर छात्र निकले। पूछताछ में उन्होंने कबूला कि लड़कियों को बदनाम करने के उद्देश्य से वे उक्त पोस्टर चिपका रहे थे। चारों आरोपी छात्रों से पूछताछ जारी है। वहीं एमजीएम प्रबंधन और छात्रों के परिजनों को घटना से अवगत करवा दिया गया है। पुलिस ने हालांकि अभी तक आरोपियों के नाम उजागर नहीं किए हैं। दोपहर तक इस बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।
आगे की स्लाइड पर देखिए मामले से जुड़ी कुछ अन्य तस्वीरें.........