पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगारंग माहौल में शुरू हुआ अभिव्यक्ति का गरबा महोत्सव, देखें तस्वीरें....

रंगारंग माहौल में शुरू हुआ अभिव्यक्ति का गरबा महोत्सव, देखें तस्वीरें....

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. नवरात्रि शुरू होने के साथ ही शहरभर में गरबा महोत्सव की भी शुरुआत हो गई। इसी कड़ी में नवरात्रि के दूसरे दिन यानि शुक्रवार रात आठ बजे से भास्कर का अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव भी शुरू हुआ। शहर के राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पांच दिनी इस रंगारंग आयोजन की शुरुआत हुई।

विजय नगर स्थित गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल के ग्राउंड में हो रहे शहर के सबसे भव्य गरबा उत्सव के लिए खास तैयारियां की गई हैं। सात एकड़ के मैदान में बना पंडाल सीसीटीवी कैमरों से लैस है। कैमरे की मदद से हर ओर नजर रखी जा रही है। लाइट्स, साउंड और म्यूजिक फ्रंट पर भी इस बार कंटेंस्टेंट्स और विजिटर्स को नया अनुभव मिल रहा है। लाइट्स, क्रेन, कैमरा, साउंड, लाइव बैंड और फूड जोन भी पांडाल में मौजूद है।
(फोटो : कमलेश ठाकुर)

आगे की स्लाइड पर देखें गरबा महोत्सव की तस्वीरें...