इंदौर। इंदौर जिला योग एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला योग स्पर्धा सांवेर रोड स्थित गौरव वैभव पब्लिक स्कूल में 30 सितंबर को आयोजित होगी। एसोसिएशन के सचिव गुलाब सिंह चौहान ने बताया स्पर्धा में सबजूनियर, जूनियर और सीनियर बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे।
इस स्पर्धा के आधार पर रतलाम में आयोजित होने वाली 33वीं मप्र राज्य स्तरीय योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाली इंदौर जिला और इंदौर कॉर्पोरेशन टीम का चयन किया जाएगा। यह स्पर्धा नि:शुल्क है, जिसमें जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय मान्यता प्राप्त स्कूल और कॉलेजों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। स्पर्धा में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी स्पर्धा स्थल पर एसएस तोमर से संपर्क कर सकते हैं।