पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुषा और हेमंत ने जीते टेनिस खिताब

अनुषा और हेमंत ने जीते टेनिस खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। सयाजी क्लब में आयोजित चौथी इंदौर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा के महिला एकल में अनुषा कुटुंबले विजेता रहीं। उन्होंने फाइनल में मनीषा कटारिया को 3-0 से हराकर स्पर्धा में तीसरा खिताब जीता। इससे पहले अनुषा ने सबजूनियर और जूनियर बालिका वर्ग में खिताबी जीत हासिल की थी। पुरुष वर्ग में हेमंत रमन विजेता रहे। उन्होंने शशांक शर्मा को 4-0 से हराकर पहली बार पुरुष एकल का खिताब जीता।
इससे पहले सेमीफाइनल में महिला एकल में अनुषा ने पूजा भार्गव को 3-0 से, मनीषा कटारिया ने अनिशा मेहता को 3-2 से, पुरुष वर्ग में हेमंत रमन ने रोहन जोशी को 3-0 से और शशांक शर्मा ने प्रशांत अहेर को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। जय दुबे सबजूनियर में और हेमंत रमन ने जूनियर बालक में खिताब जीता था। वहीं यूथ बालिका में अनिशा मेहता, यूथ बालक में रोहन जोशी और वेटरन्स में आयजी पुरोहित विजेता रहे थे।

स्पर्धा का पुरस्कार वितरण हेमंत गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक पी. वागस्कर, मप्र टेबल टेनिस संघ के चेयरमैन ओम सोनी, अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक, महासचिव जयेश आचार्य और सयाजी क्लब के महाप्रबंधक मो. जियाउल्लाह भी मौजूद थे।

फोटो : जिला रैंकिंग टेबल टेनिस के विजेता खिलाड़ी अतिथियों के साथ।