इंदौर. यूनिवर्सिटी के इतिहास में यह संभवत: पहली बार होगा जब बीकॉम,बीए, बीएससी के साथ ही बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी,और हर सेमेस्टर परीक्षाएं एक साथ होंगी। छोटी से छोटी परीक्षाएं जो अकसर महीनों लेट होती थी, वह भी इस बार साथ होंगी। इतना ही नहीं इस बार यूजी और पीजी की सभी प्राइवेट परीक्षाएं भी सेमेस्टर से होना है, इसलिए वह परीक्षाएं भी साथ में ही होंगी।
70 से ज्यादा परीक्षा केंद्र, 300 से ज्यादा इनविजिलेटर और 10 उड़नदस्तों की तैयारी
इन परीक्षाओं के लिए प्रबंधन ने तैयारी की है कि 70 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। लगभग सभी सरकारी और अनुदान प्राप्त कॉलेजों को केंद्र बनाया जाएगा। जबकि 50 से ज्यादा प्राइवेट कॉलेजों को भी केंद्र बनाया जाएगा। जो केंद्र बनने में आनाकानी करेगा, उसे प्रबंधन नोटिस भेजकर जवाब मांगेगा। इसके अलावा 300 से ज्यादा इनविजिलेटर इन परीक्षाओं का हिस्सा बनेंगे। पहली बार प्रबंधन ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लिए 5-5 उड़नदस्ते बनाएगा। यानी कुल 10 उड़नदस्ते बनाए जाने की तैयारी है।
परीक्षाओं को हम अपनी परीक्षा मानकर कर रहे हैं तैयारी
यूनिवर्सिटी इस बार परीक्षाओं को अपनी परीक्षाएं मानकर तैयारी कर रही है। लगभग सभी परीक्षाएं साथ होंगी। इसलिए तैयारी भी उसी हिसाब से की जा रही है।
डॉ. अनिल शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, डीएवीवी