इंदौर. पीएससी 2012 मुख्य परीक्षा निरस्त करने अथवा न करने पर प्रबंधन लीगल एडवाइज मांगी गई है। इसमें कम से कम 10 दिन का समय लग सकता है। इसी के बाद प्रबंधन अंतिम निर्णय लेगा। तभी इस मामले में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।
दरअसल इस परीक्षा का परचा लीक होने की सूचना के बाद एसटीएफ द्वारा की गई जांच में यह बात सामने आई थी कि ६५ प्रतियोगियों ने परचा खरीदा था। जांच रिपोर्ट हाल ही में एसटीएफ ने पीएससी प्रबंधन को सौंपी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर पीएससी यह परीक्षा निरस्त करने अथवा इंटरव्यू की तारीख घोषित करने पर निर्णय लेगा।
400 पदों के लिए चूंकि 1100 से ज्यादा अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट हो चुके हैं, इसलिए वे मांग कर रहे हैं कि परीक्षा निरस्त न की जाए। पीएससी सचिव मनोहर दुबे के अनुसार सोमवार तक अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। हर पहलू पर विचार करने औैर लीगल एडवाइज के आधार पर यह निर्णय होगा।