- Hindi News
- एयरपोर्ट, बीजासन जाने के लिए आप कर सकते है पल्हर नगर की नई रोड का उपयोग
एयरपोर्ट, बीजासन जाने के लिए आप कर सकते है पल्हर नगर की नई रोड का उपयोग
इंदौर. बड़ा गणपति से एयरपोर्ट और बीजासन जाने वाले मार्ग पर भारी भीड़ के चलते आने वाली परेशानी से बचने के लिए आप इस क्षेत्र में हाल ही में लगभग पूरी हो चुकी पल्हर नगर मेन रोड का उपयोग कर सकते है। महापौर कृष्णमुरारी मोघे के मुताबिक निगम ने 7 करोड़ की लागत से वीआईपी रोड, पुलिस वायरलेस क्वार्टर के पास से पंचशील नगर होते हुए एअरपोर्ट तक ६० फीट का रोड बनाया जा रहा है। इसके मुख्य कै रेज-वे का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। मेयर ने जनता से भी अपील की है कि वे बीजासन माता मंदिर जाने के लिए इस रोड का उपयोग करेंगे तो परेशानी से बचेंगे। इससे एयरपोर्ट रोड पर भी जाम नहीं लगेगा। इस रोड से पुलिस वायरलेस क्वार्टर से पंचशील नगर तक १ से १.५ कि.मी. की दूर भी कम होगी।