- Hindi News
- डेंगू के मामले में स्वास्थ विभाग को राहत, २० से ज्यादा मरीजों को अस्पताल से छुट्टी
डेंगू के मामले में स्वास्थ विभाग को राहत, २० से ज्यादा मरीजों को अस्पताल से छुट्टी
इंदौर. शहर में डेंगू व स्वाइन फ्लू के कई मामले और एक मरीज की मौत के बाद सकते में आए स्वास्थ विभाग को अब जाकर राहत मिली है। प्रयासों और लगातार धूप निकलने के कारण न केवल स्वाइन फ्लू का प्रकोप कम हुआ है बल्कि वर्तमान मरीजों की हालत में भी सुधार हुआ है। बताते हैं कि स्वास्थ विभाग का कहना है कि अभी कम से कम 10 दिन तक औैर सावधानी बरती जाएगी। संयुक्त संचालक स्वास्थ डॉ. शरद पंडित के अनुसार मौसम के साथ ही हमारे प्रयासों का असर दिखाई दे रहा है। दोनों ही बीमारियों पर गंभीरता से प्रयास करने के बाद स्थिति में सुधार हुआ है।
दरअसल महीनेभर पहले तीन मामले सामने आने के बाद भी लापरवाह बने रहे विभाग ने अब इस मौत के बाद कड़े कदम उठाना शुरू कर दिए थे। प्रशासन ने डेंगू को लेकर बैठक भी बुलाई थी।
हालांकि अभी भी डेंगू और स्वाइन फ्लू के चार मरीजों की हालत गंभीर है। लेकिन बाकी को या तो छुट्टी दे दी गई है या उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। पहले जिन २० मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी या आशंका थी, उनकी तबीयत में भी सुधार है।