पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर रूबरू कल वार्ड ४६,४९,५०,५१ और ५३ में

भास्कर रूबरू कल वार्ड ४६,४९,५०,५१ और ५३ में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. नगर निगम चुनाव से पहले स्मार्ट वार्ड-स्मार्ट सिटी अभियान के तहत दैनिक भास्कर रूबरू का आयोजन रविवार को जोन 11 (स्टेडियम जोन) के लिए होगा।
जोन में आने वाले वार्ड 46,49,50,51 और 53 के नागरिक इसमें शामिल हो सकेंगे। नवलखा चौराहे से अग्रसेन प्रतिमा की ओर जोन वाले मार्ग पर स्थित रमेश एंड रमेश क्लब, जानकी नगर में यह कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे शुरू होगा।
कार्यक्रम में वार्ड 46 की पार्षद व एमआईसी सदस्य पदमा भोजे, 49 के पार्षद दिलीप कौशल, वार्ड 50 की पार्षद चंदा बघेल, वार्ड 51 की पार्षद फोजिया शेख अलीम और 53 की पार्षद मीना अग्रवाल शामिल होगी। जोनल अधिकारी ए.के. दुबे के साथ ही अन्य विभागीय अफसर भी इसमें मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में आप न केवल आने वाले निगम चुनाव में आने वाले प्रत्याशी से की जाने वाली अपेक्षाएं बता सकेंगे बल्कि वार्ड को स्मार्ट बनाने और शहर को स्मार्ट बनाने संबंधी सुझाव भी दे सकेंगे।