पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूक बधिर बनकर बैंक में घुसा और मैनेजर का मोबाइल उड़ा ले गया

मूक बधिर बनकर बैंक में घुसा और मैनेजर का मोबाइल उड़ा ले गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर.मूक बधिर बनकर बैंक में आए एक बदमाश ने अपनी लाचारी दिखाकर पहले बैंक मैनेजर से चंदा मांगा फिर उसी का मोबाइल ले उड़ा।
वारदात मल्हारगंज थाना क्षेत्र में स्थित केनरा बैंक की है। पुलिस को बैंक के मैनेजर जयेश वी जे पिता सत्यप्रकाश वी जे ने शिकायत की है कि वे बैंक में काम कर रहे थे तभी एक बदमाश मूक बधिर बनकर अंदर आया और उनकी टेबल के पास खड़े होकर इशारे करने लगा। बाद में उसने पास रखा प्रशासन का मूक बधिर होने का एक प्रमाण पत्र दिखाया और मुझसे रुपये की मांग की। जैसे ही मैंने उसे १० रुपए चंदा दिया तो वह टेबल पर रखा मेरा मोबाइल चुरा ले गया। इसकी जानकारी मुझे उसके जाने के बाद लगी। जब मोबाइल नहीं मिला। हमने बैंक के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उक्त मूक बधिर बनकर आया शख्स ही मोबाइल उठाता नजर आया। मामले में मल्हारगंज पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।