इंदौर। डेली कॉलेज में आयोजित मध्यप्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में डेली कॉलेज की देवांगना चौहान ने ओपन साइट एयर राइफल यूथ वुमन वर्ग में 295 अंकों के साथ बढ़त बना ली है। स्पर्धा के तीसरे दिन जीडीआरए के अनिकेत सिंह भदौरिया पीप साइट एयर राइफल जूनियर मेंस में 380 अंक लेकर आगे चल रहे हैं।
डेली कॉलेज की हर्षिता रंजन पीप साइट एयर राइफल जूनियर वुमन में 356 अंक के साथ पहले स्थान पर चल रही हैं। अन्य मुकाबलों में एमपीएसए के अरुण गोस्वामी एयर पिस्टल जूनियर मेंस में (367 अंक), वीआरसी इंदौर के शिखर शर्मा पीप साइट एयर राइफल जूनियर मेंस में (571 अंक) और डेली कॉलेज के माधवेंद्र सिंह चौहान ओपन साइट स्टैंडर्ड राइफल मेंस में (490 अंक) शीर्ष पर हैं। स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर वुमन में हमजा सिद्दीकी (276 अंक) और सेंटर फायर पिस्टल मेंस में पुष्कर पाटीदार (279 अंक) के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। स्पर्धा का समापन समारोह रविवार को सुबह 10.30 बजे डेली कॉलेज के इनडोर शूटिंग रेंज में होगा। इस अवसर पर प्रॉविडेंट फंड के कमिश्नर ए.के. मेहरा मुख्य अतिथि होंगे।