पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनिवर्सिटी का यूथ फेस्टिवल शुरू, नेशनल होगा फरवरी में

यूनिवर्सिटी का यूथ फेस्टिवल शुरू, नेशनल होगा फरवरी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी का यूथ फेस्टिवल शुरू हो गया है। रविवार को इसकी शुरूआत ऑडिटोरियम में की गई। फिलहाल इंटर कॉलेज फेस्टिवल हो रहा है। इसके बाद फरवरी में यूनिवर्सिटी में नेशनल यूथ फेस्टिवल होगा। इसमें देशभर के एक हजार से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। रविवार को यूथ फेस्टिवल की शुरूआत छात्र कल्याण संकाय के डीन डॉ. राजीव दीक्षित और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। खास बात यह है कि इसमें चयनित छात्रों को पहले स्टेट और फिर नेशनल में चयन किया जाएगा।
इधर, तैयारी शुरू : इधर, पहली बार इंदौर में होने जा रहे नेशनल यूथ फेस्टिवल को लेकर भी प्रबंधन ने औपचारिक तैयारी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि जितनी भी प्रतिस्पर्धाएं होंगी उसमें निर्णायक की भूमिका निभाने के लिए दिल्ली से ही एआईयू की टीम आएगी। इसके अलावा एआईयू अपने ऑब्जरवर भी भेजेगा। यह पूरे आयोजन पर निगरानी रखेंगे। इन्हीं तमाम बिंदुओं पर चर्चा के लिए यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण संकाय के डीन डॉ. राजीव दीक्षित दिल्ली में एआईयू के अधिकारियों से मिलकर लौटे। चर्चा में एआईयू की तरफ से आयोजन के लिए अनुदान देने की भी बात कही गई। यह राशि आयोजन से पहले मिलेगी। आयोजन में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल होंगी।
१ हजार से ज्यादा प्रतिभागी आएंगे, सर्टिफिकेट, स्मृति चिन्हों को डीएवीवी बनाएगा : यूथ फेस्टिवल में शामिल होने के लिए देशभर के अलग-अलग कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के १ हजार से ज्यादा प्रतिभागी पहुंचेंगे। इनके ठहरने, खाने औैर सुरक्षा का पूरा जिम्मा डीएवीवी प्रबंधन का ही रहेगा। इसके साथ ही विजेताओं के लिए सर्टिफिकेट, मेडल और अन्य इनाम यूनिवर्सिटी ही तय करेगी। अतिथितियों को दिए जाने वाले स्मृति चिन्ह भी यहीं तैयार किए जाएंगे।

बनेंगी १० से ज्यादा कमेटियां, हर व्यवस्था पर एक कमेटी : यूनिवर्सिटी अब अगले तीन-चार दिन में १० से ज्यादा कमेटियां बनाएगी। हर व्यवस्था के लिए एक कमेटी होगी। प्रतियोगियों के रहने, खाने, सुरक्षा, आने-जाने आदि की व्यवस्था के लिए अलग-अलग कमेटी बनेगी। इसके लिए हर प्रमुख स्पर्धाओं की व्यवस्था, निमंत्रण पत्र और सर्टिफिकेट जैसी व्यवस्थाओं के लिए भी अलग-अलग कमेटी बनेगी।