इंदौर. डेंगू के बाद स्वाइन फ्लू का असर भी बढ़ता जा रहा है। बीमारी की चपेट में आने वाले मरीजों को बचाना मुश्किल हो रहा है। रविवार को स्वाइन फ्लू से परदेसीपुरा निवासी एक और मरीज की मौत हो गई। इसे मिलाकर अभी तक कुल पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।
42 वर्षीय यह मरीज 15 दिनों से बांबे हॉस्पिटल में भर्ती था। दो दिन में यह लगातार दूसरी मौत हो गई। 38 सैंपल जांच के लिए जबलपुर लेबोरेटरी भेजे गए थे जिनमें से सात मरीजों मे बीमारी की पुष्टि हुई थी। पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को भी गोकुलदास अस्पताल में भर्ती महिला की भी मौत हुई थी।