इंदौर. नवरात्रि के चौथे दिन रविवार को तेज धूप खिली और देर शाम तेज बारिश शुरू हो गई। शाम ४ बजे तक चिलचिलाती धूप बनी थी। इसके बाद अचानक मौसम बदला। तेज बारिश हुई। पानी सड़कों से बह निकला। हालांकि पश्चिमी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। शाम ५.३० बजे तक मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इस मौसम में अभी तक ७८८.८ मिमी बारिश हो चुकी है। दिन का तापमान ३३.६ डिग्री रहा जो सामान्य से ४ डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान २१ डिग्री दर्ज किया गया। सुबह व शाम को वातावरण की आर्द्रता क्रमश: ८१ व ५६ प्रतिशत रही। पिछले साल इस अवधि तक १४७१.२ मिमी बारिश हुई थी।