पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्यूटी पार्लर जा रही महिला के गले से चेन लूटी

ब्यूटी पार्लर जा रही महिला के गले से चेन लूटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. अपनी देवरानी के साथ ब्यूटी पार्लर जा रही एक महिला के गले से बाइक सवार एक बदमाश चेन लूटकर भाग गया। घटना बियाबानी में कालका ट्रेवल्स के सामने हुई। छत्रीपुरा पुलिस ने बताया महिला नीलम पति विजय राठौर (25) ने बताया वे अपनी देवरानी ललिता के साथ ब्यूटी पार्लर जा रही थी तभी बियाबानी इलाके में एक बाइक सवार युवक पीछे से आया और गले पर झपट्टा मारकर गले में पहना सोने का मंगलसूत्र व चेन कीमत 15 हजार की लूट ली। महिला नीलम ने बताया घटना होते ही उसकी देवरानी ने बदमाश को पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। शोर मचाने पर लोगों ने भी मदद की लेकिन बाइक सवार युवक रफूचक्कर हो गया। उसकी बाइक पर नंबर भी नहीं था।