इंदौर। गो माता की रक्षा के संकल्प के साथ रविवार को विशाल चुनरी यात्रा निकली। मां नवदुर्गा के उपासना पर्व नवरात्रि में विशाल चुनरी यात्रा विधानसभा क्षेत्र क्र.१ में बड़ा गणपति मन्दिर की पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुई, जो बीजासन माता मन्दिर २ कि.मी. लम्बी और लाखों सितारों से जड़ी चुनरी लेकर पहुंचे। यात्रा में एक लाख से अधिक श्रध्दालु व राष्ट्रभक्त सम्मिलित हुए। ।
बड़ा गणपति मंदिर से गणेश की विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात चुनरी यात्रा को भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, राज्य सभा सांसद रघुनंदन जी शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व महापौर उमाशशि शर्मा, विधायक महेन्द्र हार्डिया सहित बड़ी संख्या में नेता भी शामिल हुए। चुनरी यात्रा में उपस्थित श्रध्दालु ने च्च्गो माता की रक्षाच्च् का संकल्प लिया। यात्रा की विशालता अपने आप में अनूठी थी। लगभग ६ किलो मीटर यात्रा मार्ग के दोनों सिरे श्रद्धालुओं से जुडे हुए थे। चुनरी यात्रा इतनी विशाल थी कि इसका पहला सिरा बीजासन माता मन्दिर पर पहुंच गया था, तो दूसरा सिरा बड़ा गणपति मन्दिर पर ही था। चारों दिशाओं से श्रध्दालु मां बीजासन के चरणों में शीश नवाने चले आ रहे थे। महिला, युवा और बच्चें या वृध्दि सभी में इस यात्रा को ले कर अभूतपूर्व उत्साह था।