इंदौर। पुणे में आयोजित भाऊ साहेब निंबालकर ट्रॉफी के पहले लीग मैच में ओडिशा ने मप्र के खिलाफ पहली पारी में 399 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। तीन दिवसीय मैच के के दूसरे दिन ओडिशा ने 7 विकेट पर 320 रनों से आगे खेलना शुरू किया और पारी 399 पर सिमटी। अरविंद सिंह ने 109 रनों की शतकीय पारी खेली। मप्र की तरफ से तन्मय पटवर्धन ने 3, मिहिर हिरवानी ने 4 और शर्मा ने 3 विकेट लिए। जवाबी पारी में मध्यप्रदेश की टीम ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 4 विकेट पर 181 रन बनाए। शर्मा 91 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद एक छोर संभाले हुए हैं। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें कोई अच्छा साथ नहीं मिला। वसीम अहमद 13, रिषभ तिवारी 12, आदित्य श्रीवास्तव 6 और अवनीश धालीवाल 13 रन बनाकर आउट हुए। शुभम के साथ अभिषेक भंडारी 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
संक्षिप्त स्कोर : ओडिशा पहली पारी : 399 रन (राजेश सिंह 93, पी. मलिक 51, अरविंद सिंह 109, अनुराग 49 रन, तन्मय पटवर्धन 3, मिहिर हिरवानी 4, शर्मा 3, पार्थ साहनी 1 विकेट), मप्र पहली पारी : 4 विकेट पर 181 रन ( शर्मा 91*, अभिषेक भंडारी 18* रन, बसंत मोहंती 2, प्रीतम दास 1, धीरज सिंह 1 विकेट).