पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ५६ मुद्दों के साथ आईडीए की बोर्ड बैठक, हंगामे की आशंका

५६ मुद्दों के साथ आईडीए की बोर्ड बैठक, हंगामे की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक चेयरमेन की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। करीब साढ़े 3 माह बाद हो रही इस बैठक में 56 मुद्दों पर चर्चा होना है। इसमें स्कीम 165 की 40 हेक्टेयर जमीन के मुआवजे के रूप में 120 करोड़ देने पर आईडीए को मंजूरी देने का मामला भी है। इसके अलावा स्कीम 114 पार्ट-1 में निजी जमीन पर एमआर (मेजर रोड)-11 का एक हिस्सा बनाने के बाद मुआवजा देने पर भी निर्णय होगा।

निरंजनपुर के खसरा नं. 288 व 290 की 2.13 एकड़ जमीन श्री लक्ष्मी गृह निर्माण सहकारी संस्था की थी। आईडीए ने यहां स्कीम 114- पार्ट 1 लागू की तो संस्था ने टीएंडसीपी का नक्शा दिखाकर जमीन स्कीम से छुड़वा ली। इस दौरान तय हुआ कि अंदर का विकास संस्था करेगी, भले ही वह सड़क क्यों न हो। 11 नवंबर 1991 को आईडीए व संस्था के बीच इकरारनामा हुआ कि उक्त जमीन का विकास आईडीए डिपॉजिट वर्क के आधार पर करेगा। इसके बावजूद यहां काम संस्था ने किया, लेकिन एमआर-11 के हिस्से को नहीं बनाया। बाद मे आईडीए ने इसे बनाया। संस्था ने सड़क को अपनी जमीन पर बताते हुए मुआवजा मांगा। आईडीए ने देने से मना किया तो संस्था कोर्ट गई। वर्षों तक केस चलने के बाद कोर्ट ने संस्था के हक में फैसला सुनाया। अन्य मुद्दों में तीन स्थानों पर हाई राइज बनाने, कई जमीनें छोड़ने, विकास कार्यों की स्वीकृति, गरीबों को आवास आवंटित करने सहित अन्य मामले भी शामिल है। शाम तक बैठक चलेगी। इसमें कलेक्टर आकाश त्रिपाठी, निगम, टीएंडसीपी, पीडब्ल्यूडी, बिजली सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद है।