पीड़िता सरोजनी लखवानी।
इंदौर. जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नकली पुलिस अधिकारी बनकर दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को लूट लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
टीआई जूनी इंदौर पवन सिंघल ने बताया सुबह 11.30 बजे महिला की रिपोर्ट पर धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। महिला सरोजनी लखवानी ने बताया वे सुबह पैदल जा रही थीं। इस दौरान दो युवक मिले। उन्होंने बताया आगे एक बड़े पुलिस अफसर के यहां चोरी हो गई है। उनके यहां से लाखों का माल गया चोरी हो गया है और पुलिस सभी चौराहों पर चेकिंग कर रही है। यहां से किसी को भी जेवर पहनकर जाने की अनुमति नहीं है। अगर वह जाती है तो पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी। तुम भी अपने गहने उतार दो। इस पर बदमाशों ने सरोज से चार सोने की चूडिय़ां व दो अंगूठी सहित तीन तौले के गहने उतरवा लिए।