पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरी जिंदगी में एक नहीं हजारों लड़कियां आईं,

मेरी जिंदगी में एक नहीं हजारों लड़कियां आईं,

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह सोमवार को शहर में थे। वे यहां एमरल्ड हाइट्स स्कूल में एक स्पर्धा का उद्घाटन करने के लिए आए थे। भास्कर डॉट कॉम के वीडियो पर्सन ने जब मिल्खा सिंह से उनके निजी और सार्वजनिक जीवन के बारे में चर्चा की तो उन्होंने कुछ सवालों का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।
मंच पर पहुंचते ही छलक पड़े आंसू
मंच से जैसे ही मिल्खा सिंह का नाम पुकार गया। सब की नजरें उन पर टिक गईं। मंच पर पहुंचते ही मिल्खा सिंह की आंखों से आंसू छलक आए। उन्होंने कहा कि मुझे माफ करना जब भी ऐसे भावुक पल आते हैं, तो अनायास ही आंखों से आंसू झलक आते हैं। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि मैं हिंदी में आपसे बात करूं तो आपको परेशानी तो नहीं होगी। क्योंकि मैंने आज तक जहां भी संबोधन दिया है हिंदी में ही दिया है। हमें हिंदी बोलने में संकोच नहीं होना चाहिए। और हमारे पीएम भी यही चाहते हैंं।

यहां हम वीडियो और कंटेंट के माध्यम से आपको सुनाने और पढ़ाने जा रहे हैं वो सब जो मिल्खा ने शेयर किया।
सवाल : आप प्रेम के बारे में क्या कहना चाहते हैं।
मिल्खा : आपने प्रेम नहीं किया कभी, मुझे ये बता दो।
सवाल : आपने कहा कि महिला के बिना जीवन कम्पलीट नहीं है।
मिल्खा : हां ये सही है। मेरी गर्लफ्रेंड स्टेडियम में बैठी होती थी तो मैं कहता था कि मर जाना है मिल्खा पर प्रथम आना है। आपने फिल्म में भी देखा होगा कि मैंने औरतों का साथ छोड़ दिया था। मैंने कहा कि मिलो-जुलो लेकिन और काम में नहीं जाऊंगा। क्योंकि इससे ध्यान भंग होता है।
एक मजाकिया प्रश्न, सर इंडियन लड़की अच्छी थी या...
मिल्खा : इंडियन लड़की बिलकुल अच्छी थी... यार एक नहीं हजारों लड़कियां आईं और चली गईं। और जोर से हंसने लगे।

सवाल: सर भारत रत्न के बारे में क्या कहेंगे
मिल्खा : बच्चे मेरे से यदि पूछते हो तो मैं कहना चाहूंगा कि सबसे पहले भारत रत्न हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को मिलना चाहिए था। वह नंबर वन प्लेयर है दुनिया भर में। हां ठीक है सचिन को मिल गया। हां रास्ता खुल गया स्पोर्ट्स वालों के लिए। कहां क्रिकेट और कहां हॉकी, जहां पर सारी दुनिया भाग लेती है।
सवाल : आपने कभी पीएम से ध्यानचंद जी के लिए बात की है क्या।
मिल्खा : हां जरूर कहूंगा, कई बार कह चुका हूं। जहां भी जाता हूं यही कहता हूं। मोदी जी को पता है की मिल्खा सिंह ध्यानचंद को लेकर इंट्रेस्टेड हैं।
सवाल : पीएम के बारे में क्या कहना चाहेंगे।
मिल्खा : मैं समझता हूं की बहुत अच्छा पीएम मिला है देश को। देखो रशिया, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, चाइना सबको साथ लेकर चल रहे हैं। लड़ाई के लिए तो एक मिनट काफी होता है, लेकिन यहां से लड़ाई नहीं वे दोस्ती के साथ बिजनेस को लाना चाहते हैं।
सवाल : पीएम खेल को लेकर काफी उत्साहित हैं, आपसे कोई सलाह मांगी है।
मिल्खा : हां मैं मोदी जी के सीएम रहते हुए उनसे सूरत में मिला था। खेलों को लेकर एक घंटे तक बात की थी। उन्हें खेलों के बारे में सबकुछ पता है। हमारे जो खेल मंत्री हैं वे मीटिंग करें और सारी एसोसिएशन के लोगों को बुलाया जाए और पूछा जाए कि आपका आगे का प्लान क्या है। चार साल का... आठ साल का। सरकार को मैं ब्लेम नहीं करता, सरकार पैसा दे सकती है। सुविधाएं दे सकती है। मगर सरकार रिजल्ट नहीं दे सकती। रिजल्ट एसोसिएशन को देना है, खिलाडिय़ों को देना है।

आगे की स्लाइड पर क्लिक कर वीडियो में देखिए और क्या बोले फ्लाइंग सिख मिल्खा......