पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पढ़ें, गोली मारने से पहले कोमल का वो आखरी मैसेज, जिसमें हैं प्यार के चर्चा

पढ़ें, गोली मारने से पहले कोमल का वो आखरी मैसेज, जिसमें हैं प्यार के चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोमल, जिसने खुद को गोली मारी थी।
इंदौर. कोमल गोलीकांड मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस को एक और मामला पता चला है। पुलिस को जांच में पता चला है कि काेमल जिन दोनों मोबाइल फोन का उपयोग करती थी उससे भी छेड़छाड़ हुई है। इनमें कई जानकारियां डिलीट मिली हैं, वहीं कुछ नए डेटा भी घटना के बाद डाले गए हैं। कारोबारी मनोज गुप्ता की पत्नी द्वारा गोली मारकर आत्महत्या के प्रयास के बाद पुलिस ने उनका एक साधारण मोबाइल जब्त किया था। भास्कर के इस खुलासे के बाद कि कोमल वॉट्सऐप का इस्तेमाल करती थी, पुलिस ने एक एंड्राइड मोबाइल भी कब्जे में लिया। उसकी जांच शुरू की तो पता चला उसमें से बहुत सी जानकारी डिलीट की जा चुकी हैं।

कुछ ऐसी जानकारी भी मिली, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि पुलिस की जांच भटकाने के लिए संभवत: घटना के बाद मोबाइल में डाली गई है। कोमल के परिचितों ने खुलासा किया था कि मनोज कोमल के तीन मोबाइल तोड़ चुका है। यह भी जांच की जा रही है कि जो मोबाइल परिवार ने जब्त करवाया है, वह कोमल का है या किसी और का।
कोमल का सहेलियों को भेजा आखिरी मैसेज
प्यार को जब प्यार हुआ तो प्यार ने प्यार से पूछा... प्यार कैसा होता है? तो प्यार ने प्यार को प्यार से कहा- प्यार तो हमारे दोस्तों जैसा प्यारा होता है...। (4दिसंबर)
5 दिसंबर को नहीं किया था गुड माॅर्निंग
खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली कोमल गुप्ता वॉट्सऐप पर एक ग्रुप से जुड़ी हुई थी। इस ग्रुप पर सहेलियां आपस में चैटिंग भी करती थीं। कोमल रोज सुबह इस ग्रुप पर सहेलियों को सबसे पहले गुड मॉर्निंग का मैसेज करती थी। उसका हर मैसेज सकारात्मक सोच वाला रहता था। ग्रुप से जुड़ी कोमल की एक परिचित ने भास्कर को बताया 4 दिसंबर को भी कोमल ने सुबह 7.03 बजे ग्रुप पर मैसेज भेजा था। घटना वाले दिन 5 दिसंबर को उसका कोई मैसेज नहीं आया था। इससे इस बात का भी अंदेशा है कि उस दिन वह सुबह से ही तनाव में होगी।

पिता ने कहा- पता नहीं था दामाद हत्या का आरोपी रहा है
मनोज ने अपने ऊपर दर्ज हत्या के प्रकरण, सजा और बरी होने की कोई जानकारी शादी से पहले ससुराल वालों को नहीं दी थी। कोमल के पिता घनश्याम अग्रवाल से पुलिस ने बयान के बाद पूछा कि क्या उन्हें पता था कि मनोज पर हत्या का केस था? उन्होंने कहा-यह जानकारी शादी के बाद मनोज से ही पता चली। शादी के पहले इस बात की खबर मिली थी लेकिन परिवार ने बात गोलमाल कर दी थी। इसकी पुष्टि एएसपी ने की है।

मोबाइल को जांच के लिए हैदराबाद लैब भेजेंगे
कोमल के मोबाइल से छेड़छाड़ हुई है। पुलिस दोनों मोबाइल जांच के लिए हैदराबाद की लैब भेज रही है। -विपिन माहेश्वरी,आईजी

आगे की स्लाइड पर पढ़िए पहली बार बोला आरोपों से घिरा पति मनोज गुप्ता...