इंदौर। Dainik Bhaskar.Com शेयर कर रहा है शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी। इसके जरिए आप जान सकते हैं शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/ सेमिनार या अन्य कोई घटनाक्रम होने जा रहे हैं। इस जानकारी के अनुसार आप अपने आज और कल के दिन की प्लानिंग अपनी रुचि और समयानुसार कर सकते हैं।
शहर में आज
विमर्श
कब : शाम 6 बजे
कहां : श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति
क्या : वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में कानून और पुस्तकें विषय पर विमर्श।
वर्कशॉप
कब : दोपहर 3.30 से 4.30 तक
कहां : अभिव्यक्ति
क्या : इम्प्रेस एवरीवन वर्कशॉप में पर्सनालिटी डेवलपमेंट के गुर सिखाए जाएंगे।
राष्ट्रीय पुस्तक मेला
कब : सुबह 11 बजे से (6 से 14 दिसंबर तक)।
कहां : श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति आरएनटी मार्ग
क्या : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास और श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति द्वारा संयुक्त रूप से पुस्तक मेला लगाया जा रहा है। नौ दिनी इस पुस्तक मेले में साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही स्कूली बच्चों के लिए भी कई प्रतियोगिताएं होंगी। पुस्तक मेले में देश के लगभग 100 प्रमुख प्रकाशक भाग लेंगे।
राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी
कब - सुबह 10 बजे से (15 दिसंबर तक)
कहां- ललित कला अकादमी
क्या- प्रतियोगिता में होने वाली कृतियों में से 250 कृतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
एक्जीबिशन सोलिलोक्वीज़कब - सुबह 11 बजे से
कहां-प्रीतमलाल दुआ आर्ट गैलरी (14 दिसंबर)
क्या - इंदौर की कलाकार
अर्पिता दासगुप्ता की डिजिटल ग्राफिक्स की एक्जीबिशन में उनके चुनिंदा ग्राफिक्स इस बात का पता देते हैं कि वे अपनी प्रयोगधर्मिता दिखा रही हैं।