पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज शाम मोमबत्ती की लौ के साथ लोग मांगेंगे कोमल की सलामती की दुआ

आज शाम मोमबत्ती की लौ के साथ लोग मांगेंगे कोमल की सलामती की दुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. शुक्रवार सुबह कोमल ने खुद को गोली मारकर कर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। कोमल पांच दिन से बांबे अस्पातल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। कोमल की हर एक सांस उसकी जिंदगी की आस बंधा रही है। परिजन ही नहीं पूरा शहर कोमल की सलामती की दुआ मांग रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार शाम ६ बजे कोमल की जिंदगी की सलामती के लिए लोग अस्पातल के सामने एकत्रित होंगे और मोमबत्ती की लौ के साथ कोमल की जिंदगी के लिए दुआ करेंगे।

आइए, कोमल के लिए दुआ करें.. भास्कर हस्तक्षेप
शुक्रवार की सुबह बेटी को लाड़ कर स्कूल भेजने वाली मां कोमल गुप्ता की सांसों का साहस चौथे दिन भी उसके साथ कुछ यूं खड़ा है जैसे कुछ हुआ ही हो। डॉक्टरों के तजुर्बे पर यकीन करें तो खुद के सिर में गोली मारनेवाली कोमल शायद यह कभी बता पाए कि जिंदगी का वो कौन सा ऐसा पहलू था जिसने उसे नैराश्य के इस मुकाम पर पहुंचा दिया। हमेशा अपने दिल की बात सहेलियों से करने वाली कोमल जिंदगी की इस सबसे बड़ी घटना की वजहों को अब कभी किसी के साथ साझा नहीं कर पाएगी। दरअसल पति के रिवॉल्वर को अपने कांपते हाथों में थामकर उसने खुद पर जो गोली चलाई है उसका सूराख इतना बड़ा है कि दिमाग के उस हिस्से की भरपाई बमुश्किल ही दुनिया की कोई दवा कर पाए। दवा देनेवाले हाथ जमीन पर टिकते दिख रहे हैं...लेकिन दुआओं का असर दिखना अभी बाकी है। क्यों हुआ, कैसे हुआ, इन सवालों पर बाद में बात कर लेंगे। चलिए, पहले कोमल के लिए दुआ मांगते हैं...। आज एक मोमबत्ती जलाते हैं-एक मां के लिए, एक बेटी के लिए, एक पत्नी के लिए, एक दोस्त के लिए...शायद मोमबत्ती की लौ के साथ जिंदगी की लौ रोशन हो जाए...।