- Hindi News
- तीस घंटे धरने के बाद सफाई पर शुरू हुई बैठक
तीस घंटे धरने के बाद सफाई पर शुरू हुई बैठक
इंदौर। कोर्ट आदेश के बाद ३ दिन में ट्रेचिंग ग्राउंड की जांच और तीन माह में शहर के सफाई सिस्टम पर काम करने के आदेश के बाद भी निगम के नहीं जागने पर याचिकाकर्ता किशोर कोडवानी का धरना सोमवार सुबह से मंगलवार दोपहर ३ बजे तक चला। दोपहर में अपर आयुक्त देवेंद्रसिंह की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। इसमें कोडवानी जरूर शामिल हुए। इससे पहले कोडवानी ने निगमायुक्त के कक्ष के बाहर ही कुछ साथियों के साथ धरना सोमवार से मंगलवार तक जारी रखा। रात भी उन्होंने वहीं एक कार में बिताई। कोडवानी का कहना है निगम कोर्ट आदेश को भी नहीं मानता तो क्या किया जाए। हालांकि बैठक में स्वास्थ्य विभाग का अमला भी मौजूद है। संभावना है कोडवानी के साथ निगम आगे का एक्शन प्लान तैयार करेगा।