पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में आज और कल

शहर में आज और कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। Dainik Bhaskar.Com शेयर कर रहा है शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी। इसके जरिए आप जान सकते हैं शहर में कब, कहां और कौन से विशेष कार्यक्रम/ बैठक/ सेमिनार या अन्य कोई घटनाक्रम होने जा रहे हैं। इस जानकारी के अनुसार आप अपने आज और कल के दिन की प्लानिंग अपनी रुचि और समयानुसार कर सकते हैं।
सिलेब्स इन सिटी
कब : शाम 7 बजे (13 दिसंबर)
कहां : रंगून गार्डन
क्या : खिलाड़ी786 के सॉन्ग बलमा में नजर चुकीं क्लॉडिया, बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर नीति मोहन और स्टैंडअप कॉमेडियन वीआईपी 13 दिसम्बर को इंदौर आएंगे। रंगून गार्डन में उनका शो होगा।

टीवी एक्टर्स इन सिटी
कब : दोपहर 12.15 बजे
कहां : होटल रेडिसन ब्लू
क्या : स्टार प्लस के नए शो प्राइवेट इन्वेस्टीगेटर में डिटेक्टिव का किरदार निभा रहे टीवी एक्टर्स, मृणाल दत्त और रफी रॉय चौधरी सीरियल का प्रमोशन करने शहर रहे हैं।

ऑडिशन
कब : सुबह 11 से 4 बजे तक
कहां : प्रीतमलाल दुआ सभागृह
क्या : अखिल भारतीय श्वेतांबर जैन महिला संघ की ओर से सुपर दादी-नानी कॉम्पीटिशन के फ़र्स्ट राउंड के ऑडिशन 10 दिसम्बर को होंगे। इसमें पार्टिसिपेंट्स से दादी नानी से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

डिवोशनल म्यूजिक
कब : शाम 7 बजे से
कहां : महाराष्ट्र समाज, राजेंद्र नगर
क्या : शहर की ख्यात शास्त्रीय गायिका कल्पना झोकरकर के निर्देशन में कनकश्री भट्ट और बाल गायक गीत रामायण प्रस्तुत करेंगे।

राष्ट्रीय पुस्तक मेला
कब : सुबह 11 बजे से (6 से 14 दिसंबर तक)।
कहां : श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति आरएनटी मार्ग
क्या : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास और श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति द्वारा संयुक्त रूप से पुस्तक मेला लगाया जा रहा है। नौ दिनी इस पुस्तक मेले में साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही स्कूली बच्चों के लिए भी कई प्रतियोगिताएं होंगी। पुस्तक मेले में देश के लगभग 100 प्रमुख प्रकाशक भाग लेंगे।

राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी
कब - सुबह 10 बजे से (15 दिसंबर तक)
कहां- ललित कला अकादमी
क्या- प्रतियोगिता में होने वाली कृतियों में से 250 कृतियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

एक्जीबिशन सोलिलोक्वीज़
कब - सुबह 11 बजे से
कहां-प्रीतमलाल दुआ आर्ट गैलरी (14 दिसंबर)
क्या - इंदौर की कलाकार अर्पिता दासगुप्ता की डिजिटल ग्राफिक्स की एक्जीबिशन में उनके चुनिंदा ग्राफिक्स इस बात का पता देते हैं कि वे अपनी प्रयोगधर्मिता दिखा रही हैं।