पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारियों में पदोन्नति को लेकर गुस्सा, भोपाल में बुलाई बैठक

अधिकारियों में पदोन्नति को लेकर गुस्सा, भोपाल में बुलाई बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. प्रदेश के राज्य सेवा अधिकारियों, राजस्व अधिकारियों में प्रदेश की पदोन्नति नीति को लेकर जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है।
इसे लेकर अधिकारी संघ ने एक बार फिर विरोध शुरू कर दिया है। इसके लिए राजस्व व सेवा संघ द्वारा एक महासंघ का गठन किया जा रहा है, इसके लिए 14 दिसंबर को भोपाल में संयुक्त बैठक बुलाई गई है और इसमें प्रदेश के सभी अधिकारियों को बुलाया गया है।
संघ के पदाधिकारियों ने सभी अधिकारियों को संदेश पहुंचाया है कि वह बुधवार को जिला कलेक्टर को 14 दिसंबर को मुख्यालय छोड़ने और भोपाल में बैठक में जाने की मंजूरी के लिए आवेदन दें। भले ही वह इस बैठक में किसी कारण से आ नहीं रहे हो, लेकिन कलेक्टर को जरूर आवेदन दें, जिससे कि आईएएस लॉबी पर मनोवैज्ञानिक असर पड़े और वह राज्य सेवा और राजस्व सेवा अधिकारियों की सेवा शर्तों को बेहतर बनाने पर विचार करें।