पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैम्पू से नहाकर घी बादाम खाती है चांदनी, कीमत लग्जरी कार से भी ज्यादा

शैम्पू से नहाकर घी-बादाम खाती है चांदनी, कीमत लग्जरी कार से भी ज्यादा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लग्जरी कार से महंगी बिकी घोड़ी चांदनी।
 
इंदौर, बड़वानी। प्रदेश के बड़वानी जिले की खेतिया तहसील महाराष्ट्र के इतने करीब है कि बस एक नाला पार करते ही खेतिया के लोग महाराष्ट्र में प्रवेश कर जाते हैं।यहां हम आपको बताने जा रहे हैं महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के सारंगखेड़ा में आयोजित घोड़ों के मेले के बारे में।

  सारंगखेड़ा खेतिया से मात्र 35 किमी है। साथ ही जिले से बड़ी संख्या में लोग व्यापार के लिए महाराष्ट्र आते जाते रहते हैं। इस मेले में बड़वानी से भी घोड़े बिकने के लिए जाते हैं। यह सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। खेतिया में एक नाला पार करने पर ही महाराष्ट्र सीमा शुरू हो जाती है। कई लोगों की इस क्षेत्र में दुकान भी है। इस मेले में रविवार को एक घोड़ी रिकॉर्ड कीमत पर बेची गई।

 मेले के आयोजकों की मानें तो यहां अब तक इतनी कीमत पर कोई घोड़ा-घोड़ी नहीं बिके हैं। इस घोड़ी के खरीदार ने जो कीमत अदा की है उसे सुनकर आप भी हैरान हुए बना नहीं रहेंगे। क्योंकि इस घोड़ी की कीमत 15 लाख रुपए है, जो देश में बिकने वाली कई लग्जरी कारों से भी अधिक है।
बादाम व दूध है खुराक
 चांदनी को रोजाना 5 किलो चना, तीन अंडे, घी व बादाम, दो लीटर दूध की डाइट है। चांदनी की चमक कायम रखने के लिए शैंपू से नहलाकर तेल की मालिश की जाती है। घोड़ी की कद-काठी की बात करें तो इसकी ऊंचाई 65 इंच, उम्र एक साल, रंग सफेद और नाम चांदनी है।
 

 आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखिए सारंगखेड़ा मेले की तस्वीरें .....